फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: आज से सहालग शुरू, पनीर की मांग बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहालग का दौर शुरू होने वाला है। शादी-विवाह के आयोजनों में पनीर की खपत सामान्य दिनों की तुलना में तीन गुना तक बढ़ जाती है। हालांकि उत्पादन में कोई खास बढ़ोतरी नहीं हुई है।
विज्ञापन

ऐसे में मांग के अनुसार आपूर्ति करने और अधिक मुनाफा कमाने के लालच में मिलावटी पनीर बिकने की आशंका बढ़ गई है। फिलहाल बाजार में पनीर की बुकिंग तेज हो गई है और ग्राहक असली-नकली के फेर में फंसे हुए हैं।
शादी-विवाह के आयोजनों में 20 से 25 हजार रुपये तक का पनीर खप जाता है। सामान्य दिनों में 30 से 40 क्विंटल पनीर की खपत होती थी, वहीं सहालग में यह खपत डेढ़ से दो सौ क्विंटल तक पहुंच जाती है।
विज्ञापन

लोकल दुकानदार 260–290 रुपये प्रति किलो पनीर दे रहे हैं, जिसमें मिलावट की आशंका जताई जा रही है। वहीं दुकानों पर शुद्ध पनीर 400 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। ऐसे में मिलावटखोर पनीर में मिलावट कर शादी-विवाह के आयोजनों का स्वाद खराब कर सकते हैं।
आंकड़ों के अनुसार जिले में दूध का उत्पादन प्रतिदिन साढ़े 10 से 15 हजार लीटर के करीब है, जबकि इसके मुकाबले पनीर की खपत अधिक हो गई है।
जहां सामान्य दिनों में पनीर की खपत 40 क्विंटल थी, वहीं सहालग में खपत कई गुना बढ़ने की उम्मीद है। सहालग का सीजन शुरू होने में कुछ ही दिन शेष हैं। ऐसे में पनीर की मांग बढ़ गई है। 15 अप्रैल से सहालग शुरू है और अप्रैल माह में आठ दिन शादियां हैं।
00000000000
बाहर से मंगाया जा रहा मिलावटी पनीर
सहालग में मिलावटखोर बाहर से मिलावटी पनीर मंगवाते हैं, जो पाउडर और पाम ऑयल से तैयार किया जाता है। इसकी कीमत करीब 140 रुपये प्रति किलो होती है, जबकि इसे 270 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बाजार में बेचा जा रहा है। शादी-विवाह में लोग सस्ते के चक्कर में इसकी खरीदारी कर लेते हैं, हालांकि खरीदते समय इसे पहचानना मुश्किल होता है। ऐसे में ग्राहक ठगा जाता है।
000000000000
नकली-असली पनीर की ऐसे करें पहचान
खाद्य विशेषज्ञों के अनुसार, असली और नकली पनीर की पहचान हाथ से मसलकर की जा सकती है। यदि पनीर मसलने पर टूटकर बिखरने लगे, तो वह नकली हो सकता है। नकली पनीर की पहचान उबालकर भी की जा सकती है। इसके लिए पनीर को पानी में उबालकर ठंडा करें। इसके बाद उस पर सोयाबीन या अरहर का पाउडर डालकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें। यदि पनीर का रंग हल्का लाल हो जाए, तो संभावना है कि वह पाम ऑयल या यूरिया से तैयार किया गया है।
000000000000
पेट के लिए खतरनाक है मिलावटी पनीर
जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. शैलेष का कहना है कि बाजार में बिकने वाली कई खाद्य सामग्रियों में मिलावट हो रही है। दूध, दही, घी और दाल जैसी चीजों में समय-समय पर मिलावट की शिकायतें सामने आती रहती हैं। इससे कई प्रकार की बीमारियां फैलती हैं, जिनमें पेट संबंधी समस्याएं सबसे अधिक होती हैं। मरीज अक्सर पेट दर्द और अन्य समस्याओं के साथ अस्पताल पहुंच रहे हैं। उन्होंने सलाह दी कि दूध, खोआ आदि का सेवन सावधानी से करें। जहां तक संभव हो, घर पर ही दूध फाड़कर पनीर बनाएं और बाजार के पनीर से सतर्क रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें