नगर स्थित श्रीराम मंदिर से प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर योगी संदेश रथ को हरी झंड़ी द
प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने नगर के श्रीराम मंदिर पावर हाउस से योगी संदेश रथ का शुभारंभ किया।
कार्यकर्ताओं ने रोडवेज, सहादतपुरा, आजमगढ़ से गाजीपुर तिराहा तक पैदल भ्रमण कर पुस्तकें और कैलेंडर वितरित किए। रथ आगामी दिनों में पूरे जनपद में भ्रमण करेगा।
अजय सिंह ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के सीएम बनने के बाद अभूतपूर्व परिवर्तन हुआ है। उन्होंने कहा कि माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर प्रदेश में कानून का राज स्थापित किया गया।
डॉ. मिथलेश चौरसिया ने 2027 में भाजपा सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से पूरे मनोयोग से जुटने का आह्वान किया। इस मौके पर मनीष पांडेय, राजू मौर्य, रिंकू गोस्वामी, भीम मौर्य, गुलशन चौहान, रोहित, बालाजी, सुनील कुमार, मनोज कुमार और धीरेन्द्र सैनी सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।