फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदर बार के अध्यक्ष बने अखिलानंद

Wed, 20 Jan 2016 11:10 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
 तहसील सदर बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए बुधवार को अध्यक्ष पद के लिए मतदान हुआ। मतदान सुबह 11 बजे प्रारंभ हुआ, 65 मतदाताओं में 64 ने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद हुई मतगणना में अखिलानंद सिंह अध्यक्ष निर्वाचित हुए। हालांकि चुनाव परिणाम की अधिकृत घोषणा गुरुवार को आम सभा की बैठक में होगी। मतदान को लेकर तहसील परिसर में दिन भर सरगर्मी बनी रहीं। मतदान को लेकर तहसील परिसर में सुरक्षा के व्यापक  बंदोबस्त रहा।
विज्ञापन


चुनाव अधिकारी एल्डर कमेटी के चेयरमैन नरेंद्र नाथ राय ने बताया कि बुधवार को 65 अधिवक्ताओं में 64 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद हुई मतगणना में अध्यक्ष पद के लिए अखिलानंद सिंह 41 मत प्राप्त कर निर्वाचित हुए। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी बद्रीनाथ सिंह को 21 मत तथा दुर्गादत्त चौबे को मात्र एक मत मिला। एक मत अवैध घोषित किया गया। उन्होंने बताया कि चुनाव परिणाम की अधिकृत घोषणा गुरुवार को आम सभा    की बैठक में होगी। मतदान के बाद विजयी प्रत्याशी को  उनके समर्थकों ने फूल मालाओं से लाद दिया। जीत पर समर्थकों ने खुशी मनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें