फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण बैंक में सेंधमारी

Wed, 20 Jan 2016 11:08 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
दोहरीघाट थाना क्षेत्र के मांदी सिपाह बाजार स्थित काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक की शाखा में मंगलवार की रात चोरों ने सेंध मारी कर चोरी का प्रयास किया। चोर हालांकि चोरी करने में सफल नही हुए।
विज्ञापन


बैंक में घुसे चोरों ने कैशियर केविन को तोड़कर खंगाला। मगर उन्हें हाथ कुछ नहीं लगा। घटना की जानकारी लोगों को बुधवार को भोर में हुई। किसी ने मोबाइल फोन के माध्यम से बैंक प्रबंधक को जानकारी दी। बैंककर्मी शाखा पर पहुंचे और पुलिस तथा अपने अधिकारियों को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बैंक का मुआयना किया। बैंक के रीजनल मैनेजर चंद्रप्रकाश भी पहुंचकर घटना से अवगत हुए। उन्होंने बताया कि बैंक में चोरों ने केविन व  अन्य फर्नीचर को नुकसान किया है। वे कैश बाक्श तक नहीं पहुंच सके।

चौकी प्रभारी अशोक कुमार शुक्ला ने बताया कि बैंक की बिल्डिंग के पिछले हिस्से की दीवाल कम से कम डेढ़ से दो फुट की होनी चाहिए ।जब कि बैंक की दीवाल महज 9 इंच की है। वहीं शाखा प्रबंधक झिनकू राम ने बताया  कि बैंक सही सलामत है। रुपये सुरक्षित हैं। चोरों ने कैश चैंबर के ड्राज को क्षति पहुंचाया है। बहरहाल, पुलिस घटना के हर पहलू की जांच कर रही है। वहीं खबर मिली है कि बैंक में सेंधमारी की घटना को एसपी ने गंभीरता    से लेते हुए रात में गश्त करने वाले सिपाहियों की सूची तलब   की है। इस मामले में एसपी द्वारा  किसी कार्रवाई की जानकारी नहीं है लेकिन थाने के किसी न किसी जिम्मेदार पर गाज गिरना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें