अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक बुधवार को संगठन के कार्यालय रौजा पर हुई। इसमें मुंबई जाने के लिए गोदान एक्सप्रेस व छपरा एक्सप्रेस के आगामी 19 सितंबर से चलने की सूचना पर खुशी जताई गई।
बैठक में संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ. रामगोपाल गुप्ता ने कहा कि दिल्ली से आने जाने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस और मऊ आनंद विहार ट्रेन को भी अविलंब चलाने की मांग की। इसके साथ-साथ कोलकाता से आने जाने वालों के लिए पूर्वांचल एक्सप्रेस को भी तत्काल चलाने की मांग की। कहा कि जनपद में होजरी एवं रेडीमेड व्यापारियों का मुख्य केंद्र दिल्ली और कोलकाता ही है। दोनों ही मार्ग पर ट्रेनों के आवागमन न होने के कारण व्यापारियों को विशेष असुविधा हो रही है। मऊ की साड़ियों का भी सबसे अधिक खपत महाराष्ट्र व बंगाल में होती है इन ट्रेनों के न चलने के कारण बुनकरों और व्यापारियों का बहुत ही नुकसान हो रहा है। व्यापार मंडल के मुख्य सचिव श्री राम जायसवाल ने कहा किशीघ्र ही व्यापारियों की उक्त मांग रेलवे बोर्ड तक पहुंचेगा और सकारात्मक उत्तर दिखेगा। इस अवसर पर मुंबई जाने के लिए गोदान एक्सप्रेस व छपरा एक्सप्रेस के आगामी 19 सितम्बर से चलने की सूचना पर व्यापारी समाज ने प्रसन्नता व्यक्त किया। इस अवसर पर आनंद कुमार गुप्ता, सुनील यादव, दिनेश कुमार यादव, गामा प्रसाद, अमित कुमार गुप्ता, अशोक सिंह, हरिशंकर गुप्ता, राजेश व अजहर कमाल फैजी आदि मौजूद रहे।