फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: विदेश भेजने के नाम पर पांच लोगों से 5.40 लाख हड़पे, चार पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी कोतवाली क्षेत्र के रामपुर टड़वा गांव निवासी सुरेंद्र चौहान की तहरीर पर विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि नवीन उपाध्याय, प्रियंका उपाध्याय, शैलेश और प्रियंका राजभर ने 5.40 लाख रुपये हड़प लिए।
विज्ञापन

पैसा मांगने पर जालसाजों ने सुरेंद्र सहित पांचों लोगों के नाम से चेक दिए, लेकिन खाते में धनराशि न होने के कारण भुगतान नहीं हो सका। प्राथमिकी के अनुसार, रामपुर टड़वा निवासी सुरेंद्र चौहान, विवेक चौहान, रामकेसर चौहान, दोहरीघाट थाना क्षेत्र के उसरी खुर्द निवासी राम आलोक और मधुबन थाना क्षेत्र के बखरिया निवासी रामसरीख चौहान की मुलाकात शैलेश (पता अज्ञात) से हुई।
उसने बताया कि वह युवकों को विदेश भेजता है और वाराणसी व दिल्ली में उसका कार्यालय है। फोन पर बातचीत के बाद मिर्जापुर जिले के जासा बधौरा रघुईपुर निवासी नवीन उपाध्याय, टकिया दानू शाह की गली घंटा निवासी प्रियंका उपाध्याय, जौनपुर जिले के जलालपुर ककोरी त्रिलोचन महादेव एतारी निवासी प्रियंका राजभर और शैलेश ने 16 नवंबर 2025 को बैंक खाते में 5.40 लाख रुपये मंगवा लिए।
विज्ञापन

कुछ दिन बाद सभी को दिल्ली बुलाया गया और फ्लाइट टिकट देकर मुंबई भेज दिया गया। फ्लाइट से एक दिन पहले शैलेश ने फोन कर बताया कि टिकट फर्जी है और एयरपोर्ट जाने से मना कर दिया। उसने दो दिन में नया टिकट भेजने का आश्वासन दिया, लेकिन कई दिन बीतने के बाद भी टिकट नहीं भेजा और फोन उठाना बंद कर दिया।
पैसा मांगने पर सभी के नाम से चेक भेजे गए, जिनमें धनराशि नहीं थी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमेन्द्र सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें