इंदारा (मऊ)। जिले में इंदारा में रहने घर बनाकर रहने वाले 47 वर्षीय अधेड़ की बुधवार को जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक एंटीजेन टेस्ट में कोरोना संक्रमित मिला था।मृतक गोंडा जिले में आरपीएफ में तैनात था। मूलत: आजमगढ़ जिले रहने वाले 47 वर्षीय आरपीएफ कर्मी इंदारा में आवास बनाकर रहते थे।वर्तमान में उनकी तैनाती गोंडा में थी। वह बीते दिन छुट्टी पर आए थे।
मंगलवार की दोपहर गोंडा जनपद से घर लौटे उक्त जवान के अचानक बीमार पड़ने के बाद उन्हें ब्रम्हस्थान स्थित एक प्राइवेट क्लिनिक में दिखाया गया। लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें भर्ती नहीं किया। बाद में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां पहले आरपीएफ जवान का एंटीजन टेस्ट किया गया, जिसमें वे पॉजिटिव निकले। हालांकि, संक्रमित होने के बावजूद उनका इलाज किया गया। लेकिन रात में हीं उन्होंने दम तोड़ दिया।