एसपी आवास के चार पुलिसकर्मी समेत 46 नए कोरोना पॉजिटिव मिले
- जिले में कुल संक्रमितों की संख्या पहुंची 820, एक्टिव मरीजों की संख्या 312
- बुधवार को एंटीजेन टेस्ट में 36, आरटीपीसीआर जांच में मिले दस संक्रमित
- 501 लोग कोरोना को दे चुके हैं मात जबकि सात की जा चुकी है जान
- डीएम एवं सीएमओ ने संयुक्त प्रेसवार्ता में दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
मऊ। जिले में बुधवार को दिन कोरोना काल साबित हुआ। अप्रैल माह से अब तक रिकार्ड में बुधवार को सर्वाधिक 46 मरीज एक ही दिन में मिले हैं। इसमें 36 एंटीजेन टेस्ट में तथा दस संक्रमित मरीज बीएचयू से आई आरटीपीसीआर की जांच में संक्रमित मिले हैं। मिले मरीजों में एसपी आवास के चार पुलिसकर्मी सहित जिले के अलग अलग क्षेत्रों के लोग शामिल हैं। जिन्हें होम आईसोलेट तथा अधिकांश को कोविड अस्पताल भर्ती किया गया। जिले में इन मरीजों के मिलने कुल मरीजों की संख्या 820 पहुंच गई हैं।
कलेक्ट्रेट के सभागार में जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सतीश चंद्र सिंह ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि आरटीपीसीआर से बुधवार को 39 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें 10 लोग पॉजिटिव मिले। वहीं एंटीजेन टेस्ट में मंगलवार की शाम से बुधवार तक 36 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली हैं।
पॉजिटिव मरीजों के विवरण में उन्होंने बताया कि इंदारा का एक व्यक्ति, पुलिस लाइन, सहादतपुरा तथा डोमनपुरा का एक-एक व्यक्ति मिले हैं। इसके अलावा कम्युनिटी हॉल के पूरब पटरी से एक व्यक्ति, हरना से एक व्यक्ति, भरहू का पूरा का एक व्यक्ति, कल्पनाथ नगर से एक व्यक्ति, ब्रह्म स्थान से एक महिला, जल निगम कॉलोनी का एक व्यक्ति, पुलिस अधीक्षक आवास से 4 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पाजीटिव मिली है। इसी क्रम में पहसा से आठ लोगों की रिपोर्ट, निजामुद्दीनपुरा से चार लोगों की रिपोर्ट, हलधरपुर से एक व्यक्ति, करिहार से एक व्यक्ति, सहरोज से तीन व्यक्ति, सेंदुराइच से एक व्यक्ति, मुजरा बुजुर्ग से व्यक्ति, नदवासराय का एक व्यक्ति रामपुरटडवा से पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है । सीएमओ ने बताया कि पांजेपार से दो व्यक्ति तथा पलिया महमूद पुर से एक व्यक्ति कोरोना पाजीटिव मिले है। बोले कि जिले में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 820 हो गई है। इसमें 501 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं । 312 जिले में एक्टिव कोरोना पाजीटिव मरीज हैं । सात लोगों की मौत हो चुकी है।
--------------------------
एंटीजेन टेस्ट में 338, आरटीपीसीआर में 482 मिले संक्रमित
मऊ। सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार को आरटी पीसीआर से 408 लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए बीएचयू भेजा गया है।वहीं एंटीजन टेस्ट से 790 लोगों की जांच हुई है। बताया कि जिले में अब तक एंटीजन टेस्ट से 14476 लोगों की जांच हुई है। बोले कि एंटीजन टेस्ट में अब तक कुल 338 लोग पॉजिटिव मिले हैं। वहीं आरटी पीसीआर के माध्यम से जांच के लिए जिले से अब तक 16016 लोगों का सैंपल जांच के लिए बीएचयू भेजा गया है। जिसमें 14596 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। इसमें 14321 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई है।