फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: रॉयल चैलेंजर वेदांत ने ट्राॅफी पर किया कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नगर के सहादतपुरा स्थित ग्राउंड पर वेदांत प्रीमियर लीग में सुपर संडे को वेदांत नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर वेदांत के बीच 20-20 मैच का फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें रॉयल चैलेंजर वेदांत ने 53 रनों से नाईट राइडर वेदांत को हराकर ट्राॅफी पर कब्जा किया। वहीं मैन आफ द सीरीज राजवीर सिंह बने।
विज्ञापन

फाइनल मैच में नाइट राइडर्स वेदांत के कप्तान ने टॉस जीतते ही पहले गेंदबाजी चुनी । रॉयल चैलेंजर वेदांत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मैच में निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट गवां के 212 रन बनाए ।
इसमें बल्लेबाज देव सिंह ने 99 रन, आर्यन प्रजपती ने 72 रन, यश रघुवंशी ने 22 रन बनाया। गेंदबाजी करते हुए नाइट राइडर्स की तरफ से गेंदबाज हर्षित,उत्सव, राज,नील, प्रवीण को 1-1 विकेट मिला। 213 के फाइनल के प्रेशर को झेलने में नाइट राइडर्स की टीम नाकाम रही। निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 159 रन ही बना सकी। फाइनल में 53 रन से हार हुई। नाइट राइडर्स वेदांत की तरफ से उत्सव चौहान 45 रन,नदीम ने 13 रन,राजवीर सिंह 38 रन का योगदान दिया वही रॉयल चैलेंजर वेदांत की तरफ से गेंदबाज यश रघुवंशी ने 2 विकेट , प्रांजल, अन्नू,आदित्य,देव को 1-1 विकेट मिला । मैच के हीरो देव सिंह बेस्ट बैट्समैन ऑफ द मैच आर्यन प्रजापति बने।
विज्ञापन

बेस्ट बॉलर ऑफ द मैच यश रघुवंशी रहे। वहीं बेस्ट फील्डर ऑफ द अश्वनी मौर्य और बेस्ट पूअर परफोर्मेंस ऑफ द मैच आयुष सिंह रहे। अतिथि के रूप में गुप्ता डॉ अभिषेक गुप्ता और उमाशंकर द्विवेदी रहे। जिन्होंने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
वेदांत क्रिकेट क्लब के कोच सुंदरम दुबे ने सभी का स्वागत अभिनंदन किया। फाइनल मैच के अंपायर जियाउर्रहमान और आर्यन चौरसिया रहे। स्कोरर फरहान रहे। कमेंट्री विकाश राय, अजय राज,पवन यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें