बनारस-प्रयागराज जंक्शन दोहरीकरण परियोजना के तहत झूंसी-प्रयागराज रामबाग खंड के बीच नान इंटरलॉकिंग का काम होने हो रहा। इस पर यातायात और पावर ब्लॉक दिये जाने और रेल संरक्षा आुयक्त के निरीक्षण के कारण मऊ से गुजरने वाली छह ट्रेनें निरस्त रहेंगी। रविवार को इसकी जानकारी रेलवे द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई है।
जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि मऊ से 8 दिसंबर को चलने वाली 05137 मऊ-प्रयागराज रामबाग अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रही। वहीं डाउन प्रयागराज रामबाग से 9 दिसंबर को चलने वाली 05138 प्रयागराज रामबाग-मऊ अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। बलिया से आठ से 11 दिसंबर तक चलने वाली 05169/05170 बलिया-प्रयागराज रामबाग-बलिया अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। जबकि दादर से 8 और 10 दिसंबर को चलने वाली 01027 दादर-गोरखपुर विशेष के साथ डाउन 9 दिसंबर को चलने वाली 01025 दादर-बलिया विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। इसी तरह से गोरखपुर से 10, 12 दिसंबर को चलने वाली 01028 गोरखपुर-दादर विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।