फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: अक्षत पूजन कलश के साथ निकलेगी ऐतिहासिक शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम जन्मभूमि पर आगामी 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम कोे लेकर रविवार को जनपद में अक्षत पूजन व कलश यात्रा की तैयारी की गई। सोमवार को नगर के शीतला माता मंदिर से निकलकर शोभायात्रा विभिन्न मोहल्लों तक होते हुए सोनी थापा के मैदान तक जाएगा। जिसमें अयोध्या से पूजित अक्षत व कलश लेकर लोग शामिल होंगे।
विज्ञापन

एक से 15 जनवरी तक जनपद के सभी घरों तक पूजित अक्षत और राम मंदिर निर्माण का विवरण पत्र पहुंचा दिया जाएगा। जिला अभियान प्रमुख प्रवीण राय ने बताया कि सोमवार को शोभा यात्रा के माध्यम से जनपद में पूजित अक्षत को घर-घर तक पहुंचाने के कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। नगर के संस्कृत पाठशाला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय के समीप एक स्थान पर स्वयंसेवकों द्वारा जनपद के घर-घर तक पूजित अक्षत व श्री राम जन्मभूमि मंदिर विवरण पत्र पहुंचने के लिए पेटियां तैयार कर ली गई हैं। सभी घरों तक उक्त अक्षत व अन्य सामग्रियां पहुंचाई जाएगी।
आम जनमानस की सहभागिता से 22 जनवरी को ऐतिहासिक कार्यक्रम होगा। लोग अपने-अपने घरों से ही भगवान की पूजन अर्चन करेंगे। इस अवसर पर जिला प्रचारक राम मोहन, नगर प्रचारक आर्यम, नगर कार्यवाह अंबरीश, जिला प्रचार प्रमुख प्रिंस, चंद्रपति, राघवेंद्र सहित स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें