फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: पास न देने पर रोडवेज बस चालक से मारपीट, शीशा तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज नगर पंचायत के कसारा मोड़ पर मंगलवार की दोपहर 3:30 बजे कार सवार लोगों ने रोडवेज बस चालक की पिटाई कर दी। मारपीट पास न मिलने के कारण हुई। घायल चालक घूरा खान ने कोपागंज थाने में पहुंचकर अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध तहरीर दी है।
विज्ञापन

घूरा खान दोहरीघाट डिपो की बस लेकर मऊ जा रहे थे। फोरलेन से उतरने के बाद सड़क पतली हो जाती है, जिसके चलते आगे निकलने के लिए बड़े वाहन को रुककर छोटे वाहनों को पास देना पड़ता है।
कार सवार युवक पीछे से बार-बार हॉर्न बजाकर पास मांग रहे थे, लेकिन आगे वाहनों के चलने और भीड़ होने के कारण बस चालक पास नहीं दे पाया। कसारा मोड़ पर पहुंचते ही कार सवार युवकों ने पहले बस रुकवाई और चालक घूरा खान को पीटने लगे। बस का शीशा भी तोड़ दिया।
विज्ञापन

घटना के दौरान कुछ देर तक आवागमन प्रभावित हो गया। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ और हमलावर युवक वहां से भाग गए। चालक बस लेकर कोपागंज थाने पहुंचा और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र नाथ राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें