मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के सद्धोपुर गांव की अनुसूचित बस्ती में मंगलवार को मिट्टी लदे डंपर की लापरवाही से बड़ा हादसा होते-होते टल गया।
डंपर की टक्कर से सड़क किनारे लगा विद्युत पोल टूटकर गिर गया, जिससे लगभग 24 घरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इसके चलते लोगों को अंधेरे में जीवन यापन करना पड़ रहा है। शिकायत के बाद भी विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी।
ग्रामीण रामअवतार, अशोक राम, मोहन राम, फूलबदन राम, हरेंद्र राम, शर्मा राम, इसरावती देवी, आशा देवी, शीला देवी, ऊषा देवी, सावित्री, गायत्री, मंजू देवी और सरिता का कहना था कि आबादी वाले मार्ग से मिट्टी की ढुलाई बंद कराई जाए।
इस बाबत विद्युत उपकेंद्र करहां के अवर अभियंता छोटे लाल का कहना है कि शीघ्र ही नया पोल लगाकर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।