फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Accident: पिकअप की टक्कर से महिला की मौत, देर होने पर मां को खोजने निकले थे बेटे; झाड़ियों में मिली लाश

Tue, 27 May 2025 10:05 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

Accident News: यूपी के मऊ में पिकअप ने उस महिला को कुचल दिया जो अपने घर जा रही थी। घर से कुछ दूरी पर यह हादसा हुआ था। दूसरी तरफ, उसके बेटे उसे ढूंढने निकले थे। पास के ही कुछ लोगों ने इस हादसे की जानकारी बेटों को दी। लाश मिलते ही नाराज लोगों ने चक्काजाम कर दिया था।
विज्ञापन
सड़क हादसे के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Road Accident in Mau: मऊ के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के तेंदुली चट्टी पर टहलने निकली एक महिला को बेकाबू पिकप ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर मौत हो गई, उधर इस हादसे की सूचना मिलने के बाद आक्रोशित लोगों ने शव को मुख्य मार्ग पर रख कर जाम लगा दिया।

विज्ञापन




एक घंटे के बाद पुलिस के समझाने के बाद लोगों ने जाम हटाया,जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज सकी। मृतका की पहचान तेंदुली निवासी विद्या (45) पत्नी 
विज्ञापन

विजय कुमार के रूप में हुई है।

विद्या रोज की तरह मंगलवार की सुबह छह बजे टहलने निकली थी। अभी वह टहल कर अपने घर के पास पहुंची थी कि चिरैयाकोट की तरफ से आ रही पिकप के टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही विद्या देवी सड़क किनारे झाड़ियों में जाकर गिरी, जहां गिरते ही बेहोश हो गई।

विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

करीब एक घंटे बाद भी विद्या के घर न पहुंचने पर उनके छोटे बेटे कुलदीप ने मां को खोजने ही निकला था। इसी बीच, एक राहगीर ने उनकी मां के झाड़ियों में बेहोश होने की बात कही, जिसके बाद परिजन आननफानन में मौके पर पहुंचे, जहां पाया कि उनकी मां की सांस ही नहीं चल रही थी। आसपा के लोगों ने हादसे के बारे में बताया।

इस हादसे के बाद भाग रहे पिकप चालक ने महज 50 मीटर दूर जाकर वाहन को छोड़कर फरार हो गया। उधर हादसे की सूचना मिलने के बाद लोगों ने जाम लगा दिया। हादसे की सूचना मिलने पर सरायलखंसी थाना प्रभारी शैलेश सिंह मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाया और जल्द से जल्द आरोपी चालक की गिरफ्तारी की बात कही।

इसके बाद बाद करीब एक घंटे के बाद जाम खुला। इस मामले में पुलिस ने पिकप को जब्त कर थाने ले आई। इस मामले में थाना प्रभारी ने बताया कि मामला संज्ञान में है। तहरीर मिलने पर पुलिस मुकदमा दर्ज करेगी। अभी पुलिस ने पिकप को जब्त कर थाने ले आई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें