हेलमेट न पहने होने से लालमोहन के सिर में गंभीर चोट लगने से उसे पुलिस ने पीजीआई आजमगढ़ लाकर भर्ती कराया, जहां देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जबकि घायल पत्नी का उपचार जिला मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
इस घटना को लेकर मृतक के बेटे प्रियांशु और बेटी खुशबू का रो रोकर बुरा हाल था। हादसे के संबंध में घोसी कोतवाल मनोज सिंह का कहना है कि हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस वाहन को जब्त कर कोतवाली ले आई है। तहरीर मिलने पर पुलिस अग्रिम कार्रवाई करेगी।