वलीदपुर नगर पंचायत स्थित महान सूफी संत कामिल साहब की मजार पर लगे उर्स के दूसरे दिन दूर दराज से आए जायरीन ने मजार पर मत्था टेका और फातिहा पढ़ा।
इस दौरान प्रात: नमाज के बाद दिन में 12 बजे गागर कार्यक्रम आयोजित किया गया। गागर जुलूस खानकाह से निकलकर कामिल साहब की मजार पर जाकर समाप्त हुआ।
कामिल साहब के मजार पर लगे दो दिवसीय उर्स में रविवार को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये। उर्स के दौरान दूर दराज के राज्यों से आये हजारों जायरीन ने कामिल साहब की मजार पर दुआख्वानी की और परिवार की
सलामती के लिए मन्नतें मांगी। दरगाह शरीफ के मुतवल्ली हाजी हसन मंसूर शास्त्री एडवोकेट की देख रेख में जायरीन के ठहरने व खाने पीने का इंतजाम किया गया है।