नगर के भिटी क्षेत्र के हनुमान मंदिर के प्रांगण में नौ दिन तक चलने वाला सार्वजनिक रुद्राभिषेक विधिविधान से शुरू हुआ। प्रथम दिन 15 यजमानों ने सपरिवार रुद्राभिषेक किया।
आयोजन के पहले दिन अयोध्या से पधारे आचार्य अंबिका त्रिपाठी तथा उनके सहयोगियों ने विधिविधान से रुद्राभिषेक संपन्न कराया। सांसद हरिनारायण राजभर ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कथावाचक आचार्य मणिराम दास के नेतृत्व में श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में शामिल भक्त नगर के विभिन्न मोहल्लों से होते हुए चक्रमण करते हुए प्रवचन स्थल पहुंचे। जहां जुलूस समाप्त हो गया।
कथा वाचक ने अपने ओजपूर्ण प्रवचन से लोगों को भावविह्वल कर दिया। दूर दाराज से विभिन्न क्षेत्रों से भारी संख्या में लोगों का रेला लगा रहा।
इस मौके पर सांसद हरिनारायणा राजभर ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ संस्कार का भी होना जरूरी है। धार्मिक आयोजनों से परिवार में संस्कार का विकास होता है।
ऐसे आयोजन के लिए समिति के पदाधिकारियों तथा सदस्याें की प्रशंसा किया। अमिला। बड़रांव ब्लाक के रामपुर खजुरही में चल रहा सात दिवसीय रुद्र महायज्ञ शिवलिंग स्थापना के क्रम में रविवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रुद्राभिषेक हुआ। बाबा भोलेनाथ का शृंगार किया गया।