फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: गद्दोपुर गांव में बिजली के लटकते तार से हादसे का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक क्षेत्र के गद्दोपुर गांव में बिजली का तार काफी नीचे लटक रहा है। इससे ग्रामीणों को हादसे का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से तार को जल्द दुरुस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीण सोनू हाशमी, ओसामू खान, कौशर, गुफरान, तब्बू खान और सरफराज आदि के अनुसार, गांव में 440 वोल्ट का बिजली का तार सड़क और आबादी के आसपास नीचे लटक रहा है। इससे आवागमन के दौरान दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं की आवाजाही के कारण खतरा और बढ़ जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते तार को सुरक्षित ऊंचाई पर नहीं खींचा गया तो कोई गंभीर हादसा हो सकता है। इस संबंध में अवर अभियंता छोटेलाल ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। जांच कराकर कर्मचारियों से लटकते तार को ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें