फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: ऋषि राम नरेश पीजी कॉलेज मोलनापुर दुबारी बना विजेता

विज्ञापन
मधुबन के ऋषि राम नरेश कृषक पीजी कॉलेज में अंतर महाविद्यालयी बॉक्सिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग क
विज्ञापन
मधुबन तहसील क्षेत्र के मोलनापुर स्थित ऋषि राम नरेश कृषक पीजी कॉलेज में बृहस्पतिवार को अंतर महाविद्यालयी बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महिला वर्ग में 21 तथा पुरुष वर्ग में 16 खिलाड़ियों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

मुकाबलों के दौरान दर्शक खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते रहे। परिणामों की घोषणा में पुरुष वर्ग में ऋषि राम नरेश पीजी कॉलेज मोलनापुर दुबारी विजेता तथा जगदीश नारायण महंत प्रसाद पीजी कॉलेज आजमगढ़ उपविजेता घोषित किया गया।
वहीं महिला वर्ग में डीएवी पीजी कॉलेज आजमगढ़ विजेता और शहीद अक्षयवर मल्ल महिला महाविद्यालय मधुबन उपविजेता रही।प्रतियोगिता में महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय से संबद्ध विभिन्न महाविद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में ऋषि राम नरेश पीजी कॉलेज, डीएवी पीजी कॉलेज, सर्वोदय पीजी कॉलेज, शहीद अक्षयवर मल्ल महिला पीजी कॉलेज तथा जगदीश नारायण महंत प्रसाद पीजी कॉलेज के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
वहीं समापन पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित महाविद्यालय के प्रबंधक चंद्रमणि यादव गुड्डू ने विजेता और उपविजेता टीमों के कोचों को ट्रॉफी प्रदान की।
कार्यक्रम में पर्यवेक्षक के रूप में अजय कुमार वर्मा एवं डॉ. योगेंद्र कुमार उपाध्याय उपस्थित रहे। रेफरी की भूमिका में शशि कुमार यादव, अभिषेक यादव, आर्यन यादव और हर्ष सिंह ने जिम्मेदारियां निभाईं।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान दुबारी सपन कनौजिया, चंद्रभान यादव, रामनाथ प्रधान, जियाउल मुस्तफा, आलोक पांडे, विनोद कुमार यादव, रमेश चंद्र पांडे, कमलेश यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें