फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई की उठी आवाज

विज्ञापन
नगर के डीसीएसके पीजी कालेज पर शहीद जवानों को कैंडिल जलाकर श्रद्धांजलि देते छात्र-छात्राएं और शिक्षक। - फोटो : mau
विज्ञापन
 पुलवामा में हुई आतंकी घटना में सेना के 40 जवानों की शहादत को जनपदवासी भूल नहीं पा रहे हैं। जिले में चारों तरफ गम और गुस्से का माहौल है। जिले में अब पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की आवाज उठने लगी है। सोमवार को प्राइमरी से लेकर पीजी कक्षाओं तक के छात्र और अध्यापक पाकिस्तान के विरोध में सड़कों पर निकल पड़े। विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी के बीच पाकिस्तान और आतंकवाद के पुतले फूंके। शहीद जवानों की याद में मोमबत्तियां जलाईं और श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
विज्ञापन


शहर के डीसीएसके पीजी कालेज में सोमवार को देश के वीर अमर सपूतों को श्रद्धा सुुमन अर्पित किया गया। छात्रों ने पाकिस्तान के मुर्दाबाद के नारे लगाकर जवाबी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान प्राचार्य एके मिश्र ,सर्वेश पांडेय, सीपी राय, डा. रुचिका मिश्रा, एसपी सिंह दीक्षित सहित सभी प्राध्यापकों और छात्रों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड द्वितीय कार्यालय पर विद्युत कर्मियों ने शोक सभा कर शहीदों को नमन किया। उधर हलधरपुर स्थित इंदु प्रकाश पालीटेकनिक कालेज के छात्रों ने पाकिस्तान के विरोध में जुलूस निकाला।  

रतनपुरा : रविवार की देर शाम भीमपुरा तिराहे पर हजारों युवाओं ने पाकिस्तान के विरुद्ध सीधी कार्रवाई की मांग की। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्थल पर पहुंचकर सभी शहीदों के नाम पर दीप जला कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। युवाओं ने कश्मीर से धारा 370 को समाप्त करने की मांग उठाई।
विज्ञापन


इस अवसर पर राष्ट्रीय जन जागरण परिषद के अध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता, संजय कुमार, प्रवीण, धर्मेंद्र कुमार गिरि, दीपक सिंह, संतू सिंह शामिल रहे। भीमहर चट्टी पर नीतीश कुमार के नेतृत्व में पाकिस्तान का पुतला फूंक शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। बिलौझा ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान अमरनाथ यादव, मुकेश सिंह, किसान नेता नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने पाकिस्तान का पुतला फूंका। अमिला :  क्षेत्र के भेलउर चंगेरी मोड़ पर बाबा थानीदास मोड़ राष्ट्रीय राज मार्ग पर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए लोगों ने कैंडिल मार्च निकाला। इस मौके पर उमेश, मिथलेश, सुनील, सुरेश, पिंटू, विनोद, संतोष, अभय, अंगद, विपिन, गोविन्द, गिल्लू रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें