फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक, लंबित कार्य पूरे करने पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीपुर। खंड विकास अधिकारी रमाकांत की अध्यक्षता में सचिवों और तकनीकी सहायकों की बैठक हुई। इसमें विकास खंड की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक में विकसित भारत जी रामजी योजना पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

गांवों में अंत्योदय व पात्र गृहस्थी लाभार्थी महिलाओं के समूह गठन पर जोर दिया गया। आरआरसी केंद्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के संचालन की समीक्षा की गई। परिवार पहचान पत्र, सभी कार्यों की जियोटैगिंग और श्रमिकों के ई-केवाईसी को प्राथमिकता देने को कहा गया। आवास योजना के तहत बन रहे आवासों को जल्द पूरा करने पर विशेष ध्यान दिया गया। खंड विकास अधिकारी ने लंबित कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने का निर्देश दिया। इसका लक्ष्य शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय पर पहुंचाना है। बैठक में एडीओ पंचायत विजय शंकर सिंह और एपीओ मनीष गुप्ता सहित सभी सचिव व तकनीकी सहायक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें