फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सर्किल रेट बढ़ने से 10 प्रतिशत बढ़ा राजस्व

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। सर्किल रेट बढ़ने से रजिस्ट्री के राजस्व में इस साल दस फीसदी बढ़ोतरी हुई है। करीब तीन करोड़ का लाभ हुआ। इसके पीछे एक कारण छुट्टी में रजिस्ट्री कार्यालय का खुलना भी रहा है। पिछले वर्ष लक्ष्य के सापेक्ष 79.41 प्रतिशत राजस्व मिला है। उधर विभाग अब नए वर्ष के लक्ष्य को पूरा करने में जुटा है।
विज्ञापन

जिले में चार रजिस्ट्री कार्यालय हैं। इसमें सदर, मुहम्मदाबाद गोहना, घोसी, मधुबन हैं। जहां 2024-25 में कुल 205 करोड़ का लक्ष्य शासन की तरफ से निर्धारित किया था, इसके सापेक्ष 183.39 करोड़ राजस्व प्राप्त हुआ है। विभाग भले ही शतप्रतिशत लक्ष्य नहीं पा सका लेकिन बीते वर्ष से मिला राजस्व के तुलना में यह 10 प्रतिशत अधिक है।
आंकड़ों पर गौर करें तो 2023-24 में शासन की तरफ से तय 198.97 करोड़ लक्ष्य के सापेक्ष 158.1 करोड़ लक्ष्य की प्राप्ति हुई है। इसी तरह से 2022-23 में 84.03 प्रतिशत राजस्व मिला था। इसको लेकर एआईजी स्टांप राकेश कुमार सिंह का कहना है कि लक्ष्य को पूरा करने के लिए शासन की रणनीति के अनुसार कार्य किया गया। यही वजह रही कि इस वर्ष राजस्व बढ़ा है। शासन से इस बार भी लक्ष्य मिल चुका है, इस बार भी पिछले साल की तुलना में राजस्व की ओर बढ़ोतरी का प्रयास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें