फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत्त शिक्षकों और ग्राम प्रधानों को अंगवस्त्रम प्रदान कर किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरा (मऊ)। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की रतनपुरा इकाई की तरफ से बुधवार को ब्लॉक शिक्षा संसाधन केंद्र गाढ़ा के सभागार में सम्मान समारोह का आयोजित किया गया। इसमें सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम प्रधानों को अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के रुप में घोसी विधायक विजय राजभर रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विलौआ प्राथमिक विद्यालय की छात्रा शोभा गौतम ने बेटी रहली आंख के पुतरिया नजरिया से दूर काहे कईला पेश किया। वर्षा सिंह ने हम भारत के बच्चे हैं, भारत को स्वर्ग बनाएंगे प्रस्तुत किया। प्राथमिक विद्यालय गाढा की कक्षा एक की छात्रा नीतू ने देवी गीत पेश किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने इंद्रपाल यादव, शिवपूजन यादव, नागेंद्र सिंह, पुष्पा मिश्रा, सुरेश राम, रामस्वरूप पांडेय, राधिका देवी, शिवाकांत सिंह, सुधा सिंह, सुरेश राम, प्रेमलता सिंह, महबूब निशा सहित 50 सेवानिवृत्त शिक्षकों को अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया। इसके साथ ही शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम प्रधानों को भी सम्मानित किया गया।
इसके साथ ही कार्यक्रम में विद्यालयों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 12 शिक्षक शिक्षिकाओं को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। बतौर मुख्य अतिथि घोसी विधायक विजय राजभर ने कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता वह एक नई जिम्मेदारी के साथ समाज में अपना कार्य प्रारंभ करता है। समारोह को खंड शिक्षा अधिकारी कमलेश कुमार मिश्र, डॉ. राजेश कुमार चतुर्वेदी खंड शिक्षा अधिकारी चंदौली, चंद्रधर यादव, सुबोध कुमार श्रीवास्तव, कमलेश बहादुर सिंह, जगमोहन सिंह, अंजनी सिंह, अखिलेश कुमार शुक्ला, कालीचरण यादव, अनिल कुमार गुप्त, भाजपा के जिला महामंत्री रामाश्रय मौर्य, जलज सिंह, मुकेश सिंह आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें