बड़राव ब्लॉक क्षेत्र के पीवाताल (कारे वन) में शनिवार का दिन खुशी से गम में बदल गया। कंपोजिट विद्यालय पीवाताल में सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक हरिहर राजभर के सम्मान में विदाई समारोह की तैयारियां चल रही थीं।
परिजनों के अनुसार, हृदयगति रूकने से उनका निधन हो गया और पूरा गांव शोक में डूब गया। हरिहर राजभर 31 मार्च 2026 को कंपोजिट विद्यालय पीवाताल में प्रधानाध्यापक पद से सेवानिवृत्त हुए थे।
विद्यालय परिवार और ग्राम प्रधान के नेतृत्व में 11 अप्रैल को उनके सम्मान में विदाई समारोह रखा गया था, जिसमें करीब 300 लोगों को आमंत्रित किया गया था। सुबह से ही विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल था, लेकिन सुबह करीब 7:30 बजे उनका निधन हो गया। विद्यालय के शिक्षकों, बच्चों सहित प्रबुद्धजनों ने उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित की।