फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेस्टोरेंट की जांच में मिला हुक्का का प्रयोग, जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। सिटी मजिस्ट्रेट जेएन सचान बुधवार की शाम शहर कोतवाली क्षेत्र के स्वदेशी काटन मिल के सामने संचालित रेस्टोरेंट में छापा मारा। इस दौरान वहां हुक्का का प्रयोग होते मिला। पूछताछ करने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट ने साथ में मौजूद पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। मौके पर पहुंची पुलिस बरामद हुक्का को कब्जे में लेकर कोतवाली ले गई। कोतवाल डीके श्रीवास्तव ने बताया कि जांच की जा रही है। इसके बाद जो आदेश सिटी मजिस्ट्रेट देंगे उसके हिसाब से पुलिस कार्रवाई करेंगी।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के सहादतपुरा मुहल्ले में स्वदेशी काटन मिल के सामने एक रेस्टोंरेंट संचालित है। बुधवार की शाम किसी के सूचना देने पर सिटी मजिस्ट्रेट जेएन सचान रेस्टोरेंट की जांच करने पहुंचे। वहां तीन लोग हुक्का का प्रयोग करते मिले। इस पर सिटी मजिस्ट्रेट ने रेस्टोरेंट संचालक से इस संबंध में पूछताछ की। रेस्टोरेंट संचालक के संतोषजनक उत्तर न देने पर उन्होंने साथ में मौजूद पुलिस को हुक्का जब्त करने और जांच कर कार्रवाई करने का आदेश दिया था। इस पर पुलिस हुक्का को कब्जे में लेकर चली गई। साथ ही उसका प्रयोग करने वालों के साथ रेस्टोरेंट संचालक का नाम पता नोट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें