फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो ने ऑटो में मारी टक्कर, दो यात्री घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरा। हलधरपुर थाना क्षेत्र के कैरी स्थान के पास मंगलवार की सुबह एक बेकाबू बोलेरो ने सवारियों से भरे ऑटो में टक्कर मार दी। जिससे ऑटो पलटने से उसमें सवार दो यात्री घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह करीब दस बजे मऊ से रतनपुुरा की सवारी को लेकर एक ऑटो रतनपुरा जा रहा था। ऑटो चालक अभी हलधरपुर थाना क्षेत्र के कैरी के पास पहुंचा था। इसी बीच बलिया से मऊ की तरफ जा रहे बेकाबू बोलेरो चालक ने ऑटो में सामने से टक्कर मार दी। जिससे ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। जिससे ऑटो में सवार हलधरपुर थाना क्षेत्र के मेऊड़ीकला निवासी फौजदार राम (55) तथा करउत गांव निवासी सरफुद्दीन अहमद (45) दोनों घायल हो गए। उधर घटना को अंजाम देने के बाद बोलेरो चालक वाहन सहित फरार हो गया। घटना के बाद लोगों ने दोनों घायलों को रतनपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर स्थिति देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें