फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 फीसदी क्षमता के साथ आज खुलेंगे रेस्टोरेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। कोरोना संक्रमण से बेहतर होते हालात को देखते हुए शासन की तरफ से कोरोना कर्फ्यू से राहत दी गई है। सोमवार से कोविड प्रोटोकॉल के अनुपालन के साथ रेस्टोरेंट को 50 फीसदी क्षमता के साथ खोला जाएगा। लंबे समय बाद रेस्टोरेंट खुलने से कारोबारियों में उत्साह का माहौल है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते ग्राफ के चलते लागू लाकडाउन के चलते दुकानें, रेस्टारेंट आदि बंद कर दिए गए थे। व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहने के चलते कारोबारियों को नुकसान उठाना पड़ा।
विज्ञापन

अनलाक के बाद कोरोना संक्रमण मेें सुधार आने के चलते अब शासन ने कोरोना कर्फ्यू रात नौ बजे से सुबह सात बजे तक प्रभावी रहेगा। वहीं कोविड प्रोटोकॉल के अनुपालन के साथ रेस्टोरेंट को 50 फीसदी क्षमता के साथ खोला जा सकेगा। रेस्टोरेंट के मुख्य द्वार पर ग्राहकों की थर्मल स्क्रीनिंग करना अनिवार्य है।
इस संबंध में रेस्टोरेंट संचालक आलोक खंडेलवाल का कहना था कि कोरोना संक्रमण से काफी नुकसान उठाना पड़ा। शासन की तरफ से रेस्टोरेंट खोला जाना स्वागतयोग्य कदम है। कोविड गाइडलाइन के तहत रेस्टोरेंट संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन

इसी क्रम में रेस्टोरेंट संचालक गौरव अग्रवाल का कहना था कि कोरोना संक्रमण तथा बंदी से नुकसान होने के साथ खर्च जारी रहने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। अब शासन की तरफ से शर्तो के साथ रेस्टोरेंट खोलने की अनुमति दिया जाना स्वागत योग्य कदम है। कोविड गाइडलाइन के तहत रेस्टोरेंट खोला जाएगा।
इस बाबत सिटी मजिस्ट्रेट जेएन सचान का कहना था कि 50 फीसदी क्षमता के साथ रेस्टोरेंट खोलने की अनुमति होगी। मुख्य द्वार पर ग्राहकों की थर्मल स्क्रीनिंग होने के साथ ही समस्त स्टाफ को कोविड गाइन का पालन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें