शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कांग्रेस कार्यकर्ता मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने वाराणसी में प्रतिकार यात्रा के दौरान बवाल के बाद कांग्रेस विधायक अजय राय की गिरफ्तारी के विरोध में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट अमरनाथ राय को सौंपा। साथ ही प्रदेश सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी भी की।
ज्ञापन सौंपने के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष खालिद अंसारी ने कहा कि वाराणसी में हुए लाठीचार्च की न्यायिक जांच करानी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा के प्रदेश सरकार जिस प्रकार से द्वेष की भावना से कांग्रेस अजय राय पर रासुका लगाई है। सभी कांग्रेस कार्यकर्ता इसका विरोध करते हैं। प्रदेश सरकार बदले की भावना से ऐसा कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विरोध करने वालों को दबाना चाहती है। लेकिन ऐसा नही होने दिया जाएगा।
नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष्स राना खातून ने कहा कि सपा सरकार बिजली, पानी, खाद बीज और गिरती कानून व्यवस्था से जनता का ध्यान बटाने के लिए निर्दोषों पर अन्याय और दमनपूर्ण कार्य कर रही है।
जिसका पुरजोर विरोध होगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने अजय राय सहित सभी निर्देषों पर दर्ज मुकदमें को वापस लेने की मांग किया। ज्ञापन सौंपने में मुख्य रुप से अभिषेक जायसवाल, सुबाष गुप्त, नसीम बेलाली, शशिकांत राय, नौशाद अंसारी, रौशन अली, उदयभान राय, सुखचैन , योगेश कुमार आदि मौजूद रहे।