फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिहायशी मड़ई जली, हजारों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदारा। कोपागंज थाना क्षेत्र के इंदारा ग्राम पंचायत मेें शुक्रवार की देर रात एक ग्रामीण की रिहायशी मड़ई में आग लग गई। इस घटना में
विज्ञापन

पूरी गृहस्थी जल कर खाक हो गई।
इंदारा गांव निवासी कैलाश बासफोर अपनी पत्नी तथा पांच बच्चों के साथ पुश्तैनी काम है। शुक्रवार की देर शाम वह खाना खाने के बाद परिजन के साथ सो रहा था। देर रात अचानक उसी मड़ई में आग लग गई। कैलाश की पत्नी व बच्चों ने किसी तरह निकल कर अपनी जान बचाई। शोर मचाने से जब तक ग्रामीण पहुंचते तब तक मड़ई जल कर खाक हो गई। घर में मौजूद कपड़े, पंखा, बर्तन, बिस्तर, साइकिल, चारपाई, अनाज आदि जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

कैलाश ने अपनी पुत्री की शादी बलिया के रसड़ा क्षेत्र के सिधागर घाट में तय है। तिलक इसी माह के 22 और शादी 29 को होनी है। उसने शादी का सामान एकत्रित कर रखा था। शादी के लिए बेड, साड़ी, कपड़ा, सोने का नाक की नथिया, कान की बाली, पायल, लड़के को देने के लिए अंगुठी सहित 83 हजार नकद रखा था जो जलकर नष्ट हो गया। उधर ग्रामीण के घटना के बाद पीड़ित ग्रामीण की मदद को लेकर घूम घूम कर चंदा एकत्र कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें