रेलवे स्टेशन पर लगातार चार दिन से लिंक फेल होने से मंगलवार को भी आरक्षण कार्य बाधित रहा। इसके चलते न तो यात्री आरक्षण करा सके और न ही टिकट ही मिल सका। इसके चलते उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों ने स्थानीय रेलवे अधिकारियों से शिकायत दर्ज कराई लेकिन बावजूद इसके अधिकारियों ने इसे ठीक कराने की जहमत नहीं उठाई।
मंगलवार को इंदारा कस्बे के दूरदराज ग्रामीण क्षेत्रों से आरक्षण करने के लिए स्टेशन पहुंचे जयराम गुप्ता, जितेंद्र यादव, धमेंद्र यादव ने बताया कि वो सुबह दस बजे ही आरक्षण कांउटर पर पहुंच गए थे।
लेकिन आरक्षण काउंटर पर लाइन लगाने के कुछ देर बाद ही रेलवे कर्मचारियों द्वारा लिंक खराब होने की बात कहकर नोटिस बोर्ड लगाकर वापस जाने की बात कही। वहीं कसारा से आए विमलेश कुमार, नागेंद्र यादव ने बताया कि दिल्ली जाने के लिए वो टिकट कराने के लिए पिछले तीन दिनों से रोजाना स्टेशन पहुंच रहे है। लेकिन तीन दिनों से लिंक फेल होने के चलते उनका टिकट नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में उन्हें यात्रा में दिक्कतें आ रही हैं।
इस बावत स्थानीय वाणिज्य अधिकारी सत्यदेव राम का कहना है कि बार बार लिंक फेल होने की सूचना से आला अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। लेकिन चार दिन बाद भ्ाी अभ्ाा तक समस्सा का समाधान नहीं किया जा सका है।