फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Republic Day: स्कूलों, कॉलेजों में धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस

विज्ञापन
णतंत्र दिवस पर नगर के चकमेंहदी स्थित चन्द्रा पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर? - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों के स्कूलों, कॉलेजों में मंगलवार को गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। स्कूल कॉलेजों के संस्थाध्यक्षों ने झंडारोहण किया। भीषण ठंड के बावजूद शिक्षकों, कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं तथा अभिभावकों में उत्साह का माहौल रहा।
विज्ञापन

नगर स्थित चंद्रा पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस बड़े ही उत्साह मनाया गया। विद्यालय के संस्थापक तथा पूर्व एमएलसी दयाराम पाल, विद्यालय प्रबंधक एडवोकेट विजय बहादुर पाल तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य केसी पीटर ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। शैक्षणिक सत्र 2020-21 में विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। हलधरपुर स्थित इंदू प्रकाश पालिटेक्निक एंड फार्मेसी कॉलेज पर गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि उपभोक्ता सहकारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष अरिजीत सिंह तथा संस्था के चेयरमैन मनीष राय तथा संस्था के डायरेक्टर अखिलेश राय तथा प्रधानाचार्य मोहम्मद असजद कमाल ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। अलीनगर स्थित सनबीम स्कूल में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय के निदेशक राकेश गर्ग तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य मिन्हाज अली हैदर खान ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। नगर स्थित फातिमा स्कूल में प्रधानाचार्य सिस्टर सिंथिया पाषान ने ध्वजारोहण किया।
रतनपुरा : क्षेत्र के विभिन्न इलाकों के स्कूलों, कॉलेजों में गणतंत्र दिवस की धूम रही। क्षेत्र के मर्यादा पुरुषोत्तम पीजी कॉलेज, नागेश्वर पांडेय महाविद्यालय पीपरसाथ, महादेव पीजी कॉलेज नेरुयाडीह, नेहरू इंटरमीडिएट कॉलेज रतनपुरा, सिद्ध नाथ इंटर कॉलेज सिधवल, शिशु मंदिर रतनपुरा, अवध पब्लिक स्कूल स्कूल, दीपालय कान्वेंट स्कूल आदि में गणतंत्र दिवस मनाया गया।
विज्ञापन

चिरैयाकोट: कस्बा स्थित पीकेएस पब्लिक स्कूल, आरडीएस पब्लिक स्कूल, रामनवल सिंह स्मारक पीजी कालेज, राष्ट्रीय इंटर कालेज सहित क्षेत्र के विभिन्न इलाकों के स्कूलों, कालेजों में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। कोपागंज : कस्बा सहित क्षेत्र के बापू इंटर कॉलेज, मेरी चिल्ड्रेन स्कूल, राम जन्म पब्लिक स्कूल, नेताजी, सुभाष चंद्र बोस कान्वेंट स्कूल, नेसार माडल स्कूल, ज्ञानोदय बाल विद्यालय, साई किड्स केयर स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर सहित विभिन्न विद्यालयों में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया।
अमिला : क्षेत्र के मां स्वरुपा इंटर कॉलेज पिडउथ सिंहपुर, शांता नंद स्वतंत्र भारत इंटर कॉलेज अमिला, बाबा थानीदास इंटर कॉलेज सोनाडीह अमिला, रामलगन गर्ल्स डिग्री कॉलेज, रामलक्षन डिग्री कॉलेज अमिला, प्राथमिक विद्यालय अमिला प्रथम व द्वितीय, खनिगह, रकबा,सरया, चुम्मानार, बरकोला, चिरैयाडार, बहरामपुर, सोनाडीह, सहित विभिन्न स्कूलों, कालेजों में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
दोहरीघाट: कस्बा स्थित विक्ट्री इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य शाश्वतानंद पांडेय, बाबू राम कैलाशी देवी पर प्रबंधक धर्मेंद्र राय, पार्वती महिला डिग्री कॉलेज पर संथापक लालबिहारी द्विवेदी, रेशमी डिग्री कॉलेज पाउस गोठा में प्रंबधक सागर यादव, कर्मा लाल बिहारी डिग्री कॉलेज गोठा में प्रिंसिपल रामाधीन पांडेय, सर्वोदय इंटर कॉलेज में प्रबंधक धर्मेंद्र राय, पूर्वांचल रामलगन इंटर कॉलेज पर प्रधानाचार्य शिवचंद,चौधरी, कल्पू यादव इंटर कालेज पर प्रधानाचार्य मखड़ू यादव, जामेउल उलूम मदरसा पर प्रबंधक आफताब आलम, सरस्वती ज्ञान मंदिर में प्रधानाचार्य संजू, सरस्वती शिशु मंदिर हाईस्कूल पर प्रबंधक विनोद वर्मा, किड्स ब्लूमिंग बड्स पर प्रबंधक रामबाबू ने झंडारोहण किया।
फतहपुर मंडाव: क्षेत्र के चंद्रापार स्थित विद्यालय पर ग्राम प्रधान अरविंद सिंह, प्राथमिक विद्यालय पर महुई में ग्राम प्रधान शमशेर बहादुर, एस बी चिल्ड्रेन स्कूल जुड़नपुर काठतराव में विद्यालय प्रबंधक दूधनाथ यादव, राजनाथ पीजी कालेज शुक्लपट्टी काठतराव में चंदन चौबे ने झंडारोहण किया। डुमरी मर्यादपुर स्थित विद्यालय में प्रमोद रंजन सिंह ने तिरंगा फहराया।। सेेेेंट्रल पब्लिक स्कूल मर्यादपुर में विद्यालय के प्रबंधक अजय जायसवाल ने तिरंगा फहराया।
वलीदपुर : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक क्षेत्र में आमिना नेयाज चिल्ड्रेन स्कूल खैराबाद में मोहम्मद मोहसिन ने तिरंगा फहराया। बीआरके इंटर कॉलेज वलीदपुर में प्रधानाचार्य जय नारायण द्विवेदी, अर्जुन गर्ल्स डिग्री कॉलेज वलीदपुर में प्रमोद यादव , ब्रह्मर्षि श्रीराम कृष्ण इंटर कॉलेज रामनगर खालीसा में प्रबंधक प्रवीण राय, मां मेवाती तारा देवी इंस्टीट्यूट आफ गर्ल डिग्री कॉलेज में संरक्षक हरिशंकर पांडे मनोज कुमार पांडेय ने झंडारोहण किया। आरडी पब्लिक स्कूल मुहम्मदाबाद गोहना में प्रबंधक मनोज कुमार ने झंडारोहण किया। सैनिक इंटर कॉलेज भदीड़ में राम प्रताप यादव ने तिरंगा फहराया।
रानीपुर: क्षेत्र के खुरहट स्थित महर्षि बाबा लोदी दास शिक्षण संस्थान परिसर में कालेज के प्रबंधक धर्मप्रकाश यादव ने ध्वजारोहण किया।खानपुर तेंदुली स्थित चंद्रदेव स्मारक महिला महाविद्यालय परिसर में प्रबंधक गुलाबचंद यादव ने ध्वजारोहण किया। पलिया स्थित बाबा भृगु पीजी कॉलेज परिसर में निवर्तमान ग्राम प्रधान बृजनारायण दुबे ने ध्वजारोहण किया। बड़ागांव स्थित रामगोपाल इंस्ट्टीयूट ऑफ एजुकेशन परिसर में महाविद्यालय के सरंक्षक निवर्तमान ग्राम प्रधान रामगोपाल यादव ने ध्वजारोहण किया। रानीपुर स्थित आदर्श शिक्षा निकेतन परिसर में प्रबंधक सुनील मौर्य के द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
घोसी: पूर्व माध्यमिक विद्यालय धरौली में प्रधानाचार्य डॉ. रामविलास भारती, अमरजीत सिंह पीजी कालेज सोनाडीह में प्रबंधक संजय सिंह परमार ने ध्वजारोहण किया। कुमार परमार्थ गोविंद महाविद्यालय कल्यानपुर में प्रबंधक राजेंद्र कुमार यादव, डीएसएसए महाविद्यालय दादनपुर अहिरौली में प्राचार्य देवेश सिंह ने ध्वजारोहण किया। शांति पीजी कॉलेज भोपौरा नदवासराय में प्रबंधक डॉ. ईशदत्त सिंह ने ध्वजारोहण किया। मदरसा शम्सुल ओलूम घोसी में नाजिम हाफिज नसीर ने मदरसा अमजदिया जमालपुर विक्कमपुर में नाजिम मसरूद्दीनबेचू ने ध्वजारोहण किया।
दुबारी : जनता शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज दुबारी के परिसर में विद्यालय प्रबंधक प्रमोद कुमार पांडेय, राम सुंदर पांडेय सर्वोदय इंटर कॉलेज गजियापुर के परिसर में विद्यालय के कार्यकारिणी के सदस्य परमानंद सिंह ने झंडारोहण किया। राष्ट्रीय शिक्षा संस्थान दुबारी में प्रबंधक मुसाफिर प्रसाद यादव ने झंडारोहण किया। माडर्न चिल्ड्रेन विद्यालय दुबारी में विद्यालय के प्रबंधक डॉ. अभय नारायण सिंह ने झंडारोहण किया किया।
सूरजपुर : क्षेत्र के विभिन्न इलाकों के स्कूलों, कॉलेजों में गणतंत्र दिवस बडे़ ही धूमधाम के साथ मनाया गया। क्षेत्र के रामदेव लगन महात्मा बुद्ध इंटर कालेज इब्राहिमाबाद में प्रबंधक इंद्र कैलाश यादव, छोटे लोहिया पीजी कालेज काशीधाम सूरजपुर पर प्राचार्य डॉ. अभय कुमार मिश्र, अंबिका दत्त तिवारी प्राथमिक विद्यालय सूरजपुर पर श्रीप्रकाश उपाध्याय, संत तुलसीदास इंटर कालेज मुहम्मदपुर पर प्रबंधक रामवृक्ष यादव, सरस्वती बाल विद्या मंदिर, कन्या इंटर कालेज दरगाह पर प्रबंधक कमलाकांत उपाध्याय, केशव माधव बैजनाथ पीजी कालेज चकविलायत दरगाह पर प्रबंधक श्रीकांत पांडेय, श्री शक्ति शिक्षण संस्थान चंद्राबारी (बेलौली सोनबरसा) रसूलपुर पर प्रबंधक मुरलीधर मौर्य, ग्राम प्रधान सावित्री राय ने प्राथमिक विद्यालय मुहम्मदपुर, ग्राम प्रधान रामदास यादव ने प्राथमिक विद्यालय करौदी नरायनपुर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि धर्मेंद्र यादव, प्राथमिक विद्यालय सरफोरा, रोशनपुर, सरफोरा स्थित विद्यालय पर ग्राम प्रधान शिवानंद पांडेय ने झंडारोहण किया।
मझवारा: क्षेत्र के विभिन्न इलाकों के स्कूलों, कालेजों में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मां वैष्णोदेवी इंटर कालेज मझवारा में प्रबंधक सियाराम गुप्ता ने तिरंगा फहराया।
मधुबन: क्षेत्र के वीएमवाई इंटरनेशनल स्कूल, इंदिरा गांधी पीजी कॉलेज, श्यामा तिवारी महाविद्यालय, दिशा आईटीआई, जमशेदपुर मोरियल हॉस्पिटल, उस्मानिया हॉस्पिटल, सुभागी देवी इंटर कॉलेज, संत कबीरझ् इंटर ऊॉलेज चचाईपार, ज्ञान कुंज पब्लिक स्कूल, समस्त परिषदीय शिक्षण संस्थानों में तिरंगा फहराया गया। वीएमवाई के छात्रों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कञर्यक्रम प्रस्तुत कर् खूब वाहवाही लूटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें