फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां कोयल मर्याद भवानी माई मंदिर के जीर्णोद्धार मामले में महानिदेशक पर्यटन ने मांगा रिपोर्ट:

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। बड़रांव ब्लाक क्षेत्र के मांदी सिपाह स्थित मां कोयल मर्याद भवानी माई के प्राचीन मंदिर का सुंदरीकरण करने की मांग लंबे समय से की जा रही है। इसके लिए भाजपा नेता राघवेंद्र राय शर्मा ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजा था। इसको संज्ञान में लेते हुए महानिदेशक पर्यटन ने प्राचीन भवानी माई मंदिर के जीर्णोद्धार तथा पोखरे का सुंदरीकरण कराने को लेकर क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी और जिला प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

बड़रांव ब्लाक क्षेत्र के मांदी सिपाह स्थित मां कोयल मर्याद भवानी माई प्राचीन मंदिर में नवरात्र में दर्शन पूजन को बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। मुगल शासनकाल में वहां जंगल में मूर्तियां थीं। औरंगजेब ने मूर्तियों को क्षतिग्रस्त करवाया था। राहुल सांकृत्यायन ने अपनी पुस्तक आजमगढ़ का इतिहास में मांदी सिपाह स्थित मूर्तियों को मां कालरात्रि की शक्तिपीठ बताया है। मंदिर का जीर्णोद्धार कराने की मांग लंबे समय से की जा रही है लेकिन मंदिर का जीर्णोद्धार और पोखरे का सुंदरीकरण नहीं हो सका है। कोपागंज ब्लाक क्षेत्र के शहरोज गांव निवासी भाजपा नेता राघवेंद्र राय शर्मा ने इस संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र भेजा था। शासन के निर्देश पर महानिदेशक पर्यटन ने प्राचीन मंदिर मां कोयल मर्याद भवानी माई मंदिर के जीर्णोद्धार तथा पोखरे के सुंदरीकरण कराने को लेकर क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी गोरखपुर सहित प्रशासनिक अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है।
कोट
प्राचीन मंदिर के बाउंड्रीवाल, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, इंटरलाकिंग, पोखरे के सुंदरीकरण कार्य के लिए क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी को पत्र भेजा गया है।-रामसिंह वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें