फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मगुरुओं ने दिया विश्व शांति का संदेश

विज्ञापन
नगर के ताजोपुर स्थित अमरवाणी केंद्र पर 14वें विश्व शांति सम्मेलन में मौजूद लोग।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
फोटो 9
विज्ञापन

धर्मगुरुओं ने दिया विश्व शांति का संदेश
14वें विश्व शांति सभा का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बढुआगोदाम । नगर क्षेत्र के ताजोपुर गांव स्थित अमरवाणी पुनर्वास केंद्र पर शनिवार को क्रिसमस पर्व बडे धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर 14वां विश्व शांति सभा का आयोजन किया गया।
सर्व प्रथम फादर क्रिस्तराज द्वारा प्रभु यीशु की प्रार्थना की गई और क्रिसमस गीत गाए गए। इस दौरान सभी धर्मो से आए धर्म गुरूओं ने धर्म सभा में भाग लेकर अपने अपने धर्मो की चर्चा करते हुए विश्व शांति का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदू धर्म गुरु अनिल कुमार मिश्र ने हिंदू धर्म को सनातन धर्म बताया और कहा कि मानवता एक दूसरे को जोड़ने में है और धर्म भी हमें यही सिखाता है। इस्लाम धर्म गुरु मौलाना मजहर ने कहा कि कोई भी धर्म किसी दूसरे धर्म की निंदा करने की इजाजत नहीं देता। इस्लाम धर्म में सभी धर्मों का सम्मान करने की बात कही गई है। ब्रह्मकुमारी बहन पूनम ने कहा कि भगवान सर्व व्याप्त है। वह अंतरयामी है। ईसाई धर्म गुरु फादर प्रेम ने कहा कि प्रभु आज ही के दिन ईश्वर के पुत्र के रूप में धरती पर आए और माता मरियम के गर्भ से गौशाला में जन्म लिया। बौद्ध धर्म गुरु भंते भिखु मूलचंद ने भगवान बुद्ध के उपदेशों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर नगरपालिकाध्यक्ष तैयब पालकी, डॉ. नम्रता श्रीवास्तव, एके मिश्रा, सिस्टर सिंथिया पाषाण, रामप्रकाश, संजय वर्मा, राजेश यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें