मऊ। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देशन में जनपद के सभी थानों की ओर से गरीबों, असहायों और जरूरतमंद को भोजन, राशन उपलब्ध की मुहिम अनवरत चल रही है। इस मौके पर 195 लोगों को फूड पैकेट तथा 111 परिवारों को खाद्य सामग्री वितरित की गई। इस मौके पर 3.48 क्विंटल आटा, 3.01 क्विंटल चावल, 2.27 क्विंटल आलू, 96 किलो प्याज, 1.11 क्विंटल दाल, 28 किलो नमक, चायपत्ती, साबुन, बिस्किट, मसाला, दवा, मंजन मास्क इत्यादि का वितरण किया गया।
घोसी : उपजिलाधिकारी घोसी निरंकार सिंह के नेतृत्व में शनिवार को पकड़ी, माऊरबोझ, पीड़ऊथ सिंहपुर, मिश्रौली रामनिधि सहित दर्जनों गांवों में तहसीलदार घोसी प्रेमचंद श्रीवास्तव ने 165 जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री वितरित किया। इस अवसर पर राजस्व निरीक्षक अशोक सिंह, विजय सिंह, अजीत यादव, राजेश सिंह आदि उपस्थित रहे। उधर, घोसी मंडल के अध्यक्ष रवींद्रनाथ उपाध्याय ने शनिवार को पकड़ी मोड़ पर कोरोना से बचाव के लिए जनसहयोग से एकत्रित 11 हजार रुपये का चेक पार्टी जिलाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता को प्रदान किया। वहीं दूसरी तरफ किराना व्यवसायी एवं पकड़ी मोड़ निवासी प्रदीप गुप्ता ने भी एक हजार रुपये का चेक प्रदान किया। इस अवसर पर समाजसेवी मुन्ना प्रसाद गुप्ता, भास्कर गुप्ता, रामसूरत चौहान आदि रहे।
चिरैयाकोट : लॉकडाउन के दौरान ग्राम सुल्तानीपुर क्षेत्र जिला पंचायत सदस्य विक्रांत सिंह रिशु ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र के ग्राम मनाजीत, समाउद्दिनपुर, अमरसेपुर, सुल्तानीपुर, डरारी, चकिया, मन्दुसरा, कोडर, नवापुरा, पलिया, छपरा और सिरसा आदि गांवों के 500 गरीब परिवारों को राहत सामग्रियों का वितरण किया। इस दौरान उनके साथ रविशंकर विश्वकर्मा, अजय सिंह, पंकज चौरसिया, निशांत पांडेय, विनय सिंह, मोनू सिंह, टिंकू शुक्ला, सोनू सिंह रहे।