फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से लगी आग, पूरी गृहस्थी हुई राख

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो मऊ। दोहरीघाट विकास खंड क्षेत्र के जमुनीपुर गांव स्थित राजभर टोली में बिजली के शार्ट सर्किट से एक व्यक्ति की गृहस्थी जलकर राख हो गई। पीड़ित के सूचना देने के बाद भी देर शाम तक तहसील प्रशासन मौके पर नहीं पहुंचा था। पीड़ित गृहस्वामी राम सरीख राजभर पुत्र मिठ्ठू राजभर के अनुसार उसके घर में बिजली के शार्ट सर्किट से आग लगी। इस दुर्घटना में मकान के साथ अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित ने बताया कि कमरे में लगें बिजली के बोर्ड में करेंट आते ही अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई। जब-तक लोगों को घटना की जानकारी हुई और लोग आग बुझाने का प्रयास की, आग बिकराल रुप अख्तियार कर चुकी थी। लोगों के प्रयास के बाद भी आग पर काबू नही पाया जा सका। परिणामस्वरुप पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई। घटना के बाद परिवार के सदस्य खुले आसमान के नीचे रहने को बाध्य हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें