फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत, अन्य दिनों की अपेक्षा कम मिले संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले के लिए बृहस्पतिवार का दिन राहत भरा रहा। अन्य दिनों की अपेक्षा कम मरीज मिले। कुल 1405 लोगों की जांच रिपोर्ट आई जिसमें सिर्फ 81 नए संक्रमित मिले कि बीते दिनों की अपेक्षा कम रही। हालांकि इसके पीछे कम जांच के साथ कम रिपोर्ट का आना भी रहा।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को 876 लोगों की जांच एंटीजेन से की गई। इसमें 48 लोग संक्रमित मिले। जबकि आजमगढ़ से 529 जांच रिपोर्ट में 29 लोग संक्रमित मिले। वहीं चार संक्रमित मरीज ट्रूनाट जांच में मिले। संक्रमित मरीजों में सीएचसी बड़राव से चार, दोहरीघाट सीएचसी से एक, जजौली से दो, अमिला से दो, खीरीकोठा से तीन, भीटी से तीन, बरहदपुर से पांच, रतनपुरा सीएचसी से दो सहित 81 नए मरीज मिले। बताया कि नए मरीजों के मिलने से कुल मरीजों की संख्या 6 हजार 88 पहुंच गई।इसमें 4 हजार 446 मरीज रिकवर हो चुके है। 45 मरीजों की मौत हो चुकी है। सक्रिय 1597 मरीजों में से 1533 मरीजों का उपचार होम आईसोलेशन में किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें