फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ देर की बारिश से कहीं राहत, कहीं आफत

Sat, 10 Jun 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
विज्ञापन
प्री मानसून बारिश के दौरान सड़कों पर झमाझम बहता पानी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
शनिवार की सुबह से तपिश लोगों का राह चलना दूभर की थी। दोपहर को अचानक बादल आने के बाद 15 मिनट झमाझम बरसात होने से लोगों ने राहत महसूस किया। बारिश के बाद लोगों को तुरंत गर्मी से निजात भी मिली मगर कुछेक इलाकों में जलभराव से यातायात  प्रभ्‍ाावित हुआ।
विज्ञापन



  बारिश के बाद हुई धूप से उमस बढ़ गई। बारिश के बाद शहर के कई स्थानों पर दूकानों के बाहर जलनिकासी न होने से जलजमाव हो गया। जिसके कारण लोगों को जलजमाव से होकर जाना पड़ा। एक घंटे हुई झमाझम बारिश से शनिवार को तापमान 38 डिग्री से घटकर 32 डिग्री पर पहुंच गया। दोपहर करीब 1 बजे शुरू हुई बारिश के कारण कुछ देर के लिए यातायात थम गया। भीगने से बचने के लिए लोग दुकानों और अन्य स्थानों पर शरण लेते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें