फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना (ब्यूरो)। कोतवाली क्षेत्र के उतरेजपुर के पास शुक्रवार की रात लगभग दस बजे मऊ शाहगंज रेलमार्ग पर पैसेंजर ट्रेन से कटकर लगभग 25 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान नहीं हो पाई। उतरेजपुर गांव के पास शुक्रवार की देर शाम को एक युवक को गांव के लोगों ने रेल लाइन के आस पास घूमते हुए देखा। रात लगभग दस बजे बलिया से शाहगंज की ओर जाने वाली सवारी गाड़ी की चपेट में एक युवक आ गया। उसकी तत्काल ही मौत हो गई। ट्रेन के चालक ने स्टेशन मास्टर को घटना की सूचना दी। स्टेशन मास्टर ने कोतवाली पुलिस को सूचना दिया। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें