फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने समारोह का किया पूर्वाभ्यास

Sun, 25 Jan 2015 11:02 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
विभिन्न इलाकों के स्कूलों, कालेजों मेें राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस समारोह की एक पखवारे से चल रही तैयारी रविवार को पूरी हो गई। कालेजों में आयोजित समारोह स्थल पूरी तरह सज धज कर तैयार हो गया। कई स्कूलों में परेड का आयोजन किया जाएगा। रविवार को छात्र-छात्राओं ने सोमवार को आयोजित होने कार्यक्रमों का पूर्वाभ्यास किया। स्कूली बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
विज्ञापन


गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर के तालीमुद्दीन इंटर कालेज, डीएवी इंटर कालेज, फातिमा स्कूल, नोमानी इंटर कालेज, सोनीधापा बालिका इंटर कालेज, चंद्रा पब्लिक स्कूल सहित विभिन्न स्कूलों, कालेजों में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। पिपरीडीह संवाददाता के अनुसार उस्मानपुर स्थित कृष्णा इंटर कालेज, कृष्णा डिग्री कालेज, आरडी शिक्षण रामबचन विद्यास्थली इंटर कालेज आदि में विविध कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
 कृष्णा इंटर कालेज के प्रधानाचार्य तेज बहादुर यादव ने बताया कि कार्यक्रम में बेहतर प्रस्तुति के मद्देनजर छात्र छात्राएं काफी मेहनत कर रहे हैं। कार्यक्रम पेश करने वाले छात्रों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें