फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकपा माले ने फूंका ओबामा का पुतला

Sun, 25 Jan 2015 10:58 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने रविवार को शहर में मुंशीपुरा बेलाल मसजिद के पास अमेरिकी राष्ट्रपति बराक हुसेन ओबामा का पुतला फूंका। इस कार्यक्रम में माले का साथ जनवादी किसान सभा, मूवमेंट फार राइट्स और एसयूसीआई(सी) के कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया।
विज्ञापन

पुतला दहन के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अखिलानंद पांडेय ने कहा कि दुनिया के देशों में लोकतंत्र को सर्वाधिक खतरा पहुंचाने वाले अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा को देश के गणतंत्र दिवस समारोह का मुख्य अतिथि बनाना राष्ट्रीय गौरव का अपमान है।
 विनोद सिंह और बसंत कुमार ने अमेरिकी नीतियों को वैश्विक मंदी का जिम्मेदार बताते हुए कहा कि अपनी नीतियों को थोपने के लिए वह किसी भी स्तर तक जा सकता है। डा. त्रिभुवन शर्मा, रजनीश भारती, राजेश, साधू यादव, शमीम, करीम, शकील, अरशद बड़क  और इसरार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें