फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: मऊ रेलवे स्टेशन पर नियमित मोबाइल टिकट काउंटर शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। छठ पर्व के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल ने मऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर मोबाइल टिकट काउंटर सेवा को रविवार से नियमित आधार पर लागू कर दिया है।
विज्ञापन

मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के मार्गदर्शन में शुरू की गई इस पहल के साथ, नवीनतम रेलवे बोर्ड नीति के तहत इस सुविधा को नियमित करने वाला वाराणसी मंडल भारतीय रेलवे का पहला मंडल बन गया है।
वाराणसी जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि इससे पहले यह सेवा पायलट प्रोजेक्ट के रूप में केवल चेन्नई, बेंगलुरु, मुंबई, हावड़ा और नई दिल्ली जैसे कुछ चुनिंदा महानगरों में ही संचालित थी।
विज्ञापन

अब तीन वर्ष की संविदा के तहत वाराणसी मंडल के पांच महत्वपूर्ण स्टेशनों पर आठ मोबाइल काउंटर चालू किए गए हैं। मऊ जंक्शन पर भी एक काउंटर चालू किया गया है।
इस नई व्यवस्था से बुकिंग काउंटरों पर लगने वाली लंबी कतारों और यात्रियों के प्रतीक्षा समय में कमी आएगी। स्टेशन परिसर में ही सामान्य टिकटों की आसान उपलब्धता होने से पीक आवर्स में भीड़ प्रबंधन बेहतर होगा।
इसका सर्वाधिक लाभ वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और डिजिटल प्लेटफॉर्म से अपरिचित यात्रियों को मिलेगा। रेलवे प्रशासन का यह कदम यात्री सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने और रेल यात्रा को अधिक सुगम करने की उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें