फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

600 मीटर दौड़ में रतनपुरा की मनसा को पहला स्थान

विज्ञापन
ख्ाेल - फोटो : mau
विज्ञापन
दोहरीघाट ब्लाक क्षेत्र के सूरजपुर स्थित विभूति नारायण इंटर कालेज  के प्रांगण में जनपद स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खिलाड़ियों ने अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। 600 मीटर दौड़ में रतनपुरा की मनसा अव्वल रही। जबकि  नाजिया को द्वितीय तथा सिंधु बडरांव को तृतीय स्थान मिला।
विज्ञापन


 मुख्य अतिथि ने कहा कि बच्चों की प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती है। इसे सिर्फ तराशने की जरूरत होती है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी  ओपी त्रिपाठी ने कहा कि बच्चे  मन से कोमल होते हैं। यदि शिक्षक सच्चे मन से अपने कर्तव्यो का पालन करें तो बच्चे ओलंपिक प्रतियोगिता में भी प्रतिभाग कर सकते हैं।

विशिष्ट अतिथि वन एवं पर्यावरण  मंत्री दारा सिंह चौहान के प्रतिनिधि शिवप्रकाश उपाध्याय ने कहा कि इस तरह के आयोजन से आपसी प्रेम व सौहार्द बढ़ता है। बीईओ दोहरीघाट माधवेंद्र पांडेय ने आभार जताया। इस दौरान एसडीएम मधुबन निरंकार सिंह, सहायक व वित्त लेखाधिकारी मनोज तिवारी,  चंद्रभूषण पांडेय, अशोक गौतम आदि शामिल रहे। संचालन अरविंद पांडेय, चंद्रपीड मिश्र ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें