फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: तीन जिलों की सीमा पर है रतनपुरा, पुलिस चौकी को थाना बनाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरा। तीन जनपदों के बॉर्डर पर स्थित रतनपुरा पुलिस चौकी को थाना बनाए जाने के लिए व्यापारियों और प्रबुद्धजनों ने संयुक्त रूप से पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

एसपी को भेजे पत्र में लिखा है कि हलधरपुर थाना की दूरी 10 किलोमीटर है। रात में कोई घटना घट जाती है तो सभी लोग थाने नहीं पहुंच पाते हैं। जिससे पीड़ितों को थाना पहुंचने में समय लगता है।
रिपोर्टिंग चौकी न होने से फरियादियों को चौकी पर आने पर स्थानीय पुलिस की तरफ से थाना जाने को कहा जाता है। रात में साधन न मिलने पर पीड़ित सुबह थाने पहुंचते हैं। इससे लोगों को परेशानी होती है।
विज्ञापन

रतनपुरा चौकी क्षेत्र में 24 ग्राम पंचायत, ब्लॉक मुख्यालय, छह बैंक, डाकघर, सीएचसी, आंगनबाड़ी के साथ ही दो जिलों की सीमा बलिया जनपद के ब्लाक मुख्यालय से तीन किमी है। गाजीपुर जनपद सात किलोमीटर दूर है।
रतनपुरा पुलिस चौकी को थाना बनाया जाना जनहित में जरूरी है। पत्र भेजने वालों में व्यापारी नेता मोहन कुमार गुप्ता, किसान नेता आलोक कुमार सिंह, अरविंद कुमार, संजय कुमार सिंह आदि शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें