ज्योति पर्व दीपावली के उपलक्ष्य में जिले के विभिन्न स्कूलों कालेजों में छात्र- छात्राओं ने आकर्षक रंगोलियां बनाईं। हर रंगोली ने वाहवाही लूटी।
नगर के एंजल्स लर्निंग गार्डन इमिलिया में छात्रों ने दीपावली उत्सव मनाया। इस दौरान रंगोली एवं दीया मेकिंग कंप्टीशन का आयोजन किया गया। रंगोली में कक्षा 6 एवं दीया बनाने में कक्षा तीन एवं चार संयुक्त रूप से प्रथम स्थान रहे। स्कूल के प्रबंधक ने बच्चों को बताया कि टीम वर्क से किया गया कार्य असफल नहीं होता।
कार्यक्रम में संजना , नंदिनी, प्रकृति , अनुराग, देव , आशुतोष दिव्या, अश्विनी आदित्य उज्जवल आदि छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन किया। उधर सिटी मांटेसरी स्कूल में भी दीवाली की पूर्व संध्या पर महालक्ष्मी और गणेश का रूपधारण कर दीपावली के महत्व पर प्रकाश डाला और इस अवसर पर उत्कर्ष, सिद्घांत, सलमान, संदेश, हिमांशु , राकेश , प्रिया, विशु, वैभवी, तनु, अंशिका, सना ने गरबा नृत्य पेश किया।
प्रबंधक कृपाल पांडेय ने दीवाली के प्रचलन और महत्व पर प्रकाश पर डाला। प्रधानाचार्य अजय कुमार पांडेय, डाइरेक्टर कृष्ण मोहन, नवीन पांडेय, शिक्षिकाएं अमृता सिंह, प्रिया उपाध्याय, ऋचा पांडेय, शालिनी , अपर्णा सान्या स्वाती, गौरव , ज्योति आकांक्षा, अनुज आदि ने सक्रिय भूमिका का निर्वहन किया।
उधर नगर के कल्पनाथ राय नगर में श्रीमती रामरती देवी सीनिर सेकेंडरी स्कूल में भी दीवाली के उपलक्ष्य में रंगोली और दीपक निर्माण प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इनमें अब्दुल कलाम हाउस प्रथम और गांधी हाउस द्वितीय तथा मदर टेरेसा हाउस तृतीय स्थान पर रहे। प्रधानाचार्य डा. योगेंद्र नाथ ओझा ने छात्रों को प्रोत्साहित किया।
उधर राज इंटर कालेज बकवल में रंगोली , नृत्य कला और दीप प्रज्वलन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें इस अवसर पर प्रतिभागियों ने आकर्षक प्रदर्शन किया।