फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सब्जी मंडी के पास बेतरतीब खड़े वाहनों से लग रहा जाम

विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना सब्जी मंडी के पास लगा भीषण जाम।संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना- आजमगढ़ मार्ग पर बने सब्जी मंडी के दोनों लेन पर सुबह से दोपहर तक जाम लगने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

नगर पंचायत के बरामदपुर मुहल्ले में राज्य राजमार्ग पर लगने वाली सब्जी के मंडी के दोनाें तरफ दुकान है। दक्षिण तरफ अंदर तक मंडी लगती है।
सुबह छह बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक मंडी में दुकानदारों के साथ आने वाले ग्राहकों की आवाजाही रहती है। खासकर सुबह छह से नौ बजे तक भीड़ ज्यादा रहती है।
मार्ग के दोनाें तरफ सब्जी मंडी के पास सामान उतारने और चढाने के लिए आड़े तिरछे ट्रक, ई रिक्शा, पिकअप, ऑटो रिक्शा आदि गाड़ियां खड़ा करने से प्रतिदिन भीषण जाम लग जाता है।
इससे मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ, आजमगढ़, घोसी, चिरैयाकोट आदि जगहों पर जाने वाले जाम में फंस जाते हैं, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
क्षेत्र के कौशल, अमरनाथ चौहान, सुरेंद्र, अनमोल साहू, जगदीश गुप्ता, डॉ. धर्म सिंह गौतम, आनंद, मुमताज, नईम ने बताया कि सब्जी मंडी के पास प्रतिदिन लंबा जाम लगता है, जिसमें लोग फंसकर परेशान रहते हैं। मांग की है कि सब्जी मंडी के पास कम से कम 5 घंटे पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाए, ताकि गाड़ियों का आवागमन सुलभ हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
सब्जी मंडी के पास जाम की स्थिति की जांच करा कर मौके पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाने के लिए पुलिस विभाग को निर्देशित किया जाएगा। सभी सही तरीके से खड़े कराए जाएंगे। -अभिषेक गोस्वामी, उप जिला अधिकारी मुहम्मदाबाद गोहना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें