फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणभेरी बजी, 29 नवंबर को जिले में चुनाव

Fri, 27 Oct 2017 11:30 PM IST
mau news
विज्ञापन
बैलेट बॉक्स - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
 जिले में 29 नवंबर को निकाय चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। जिला प्रशासन ने स्थानीय निकाय चुनाव कराने की सभी तैयारी पूरी होने का दावा किया है। जिला प्रशासन का कहना है कि जनपद में नगर पालिका और पंचायतों के चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न होंगे।  
विज्ञापन

 जिले में एक नगरपालिका मऊनाथ भंजन के साथ ही नौ नगर पंचायतें हैं। इनमें घोसी, कोपागंज, अदरी, दोहरीघाट, अमिला, मधुबन, मुहम्मदाबाद गोहना, वलीदपुर, चिरैयाकोट शामिल हैं। सभी में चुनाव 29 नवंबर को तीसरे चरण में होंगे। जिले में कुल निकायों की संख्या दस हैं। एवं 133 मतदान केंद्रों पर 380118 मतदाता                वोट डालेंगे।
मतदान स्थलों की संख्या मतदाताओं की सुविधा के अनुसार 463 निर्धारित की गई है। सभी निकायों में पुरुष मतदाताओं की संख्या 198672 है जब कि महिला मतदाताओं की संख्या 181446 है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव की संभावित अधिसूचना जारी होने के बाद सभी नगर पंचायतों एवं नगरपालिका में एक बार चुनाव की हलचल तेज हो गई। संभावित प्रत्याशियों के मोबाइल फोन घनघनाने लगे। हर कोई अपने समर्थकों को एकजुट होकर चुनाव की तैयारी में लगने के लिए जोश भरता दिखाई दिया। सहायक निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) कैलाश यादव का कहना है कि  राज्य निर्वाचन आयोग ने मऊ में तीसरे चरण में चुनाव कराने की मंशा जताई है। चुनाव की सभी तैयारी पूर्ण कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें