योग चैम्पियनशिप में रामनिवास मौर्य का गोल्ड मेडल व ट्राफी प्रदान करती योग स्पोर्ट फाउंडेशन की अ
योग स्पोर्ट्स फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित नेशनल योग चैंपियनशिप में क्षेत्र के रामनिवास मौर्य ने गोल्ड मेडल जीतकर जिले को गौरवान्वित किया। 108 बार सूर्य नमस्कार को कुशलतापूर्वक करने पर उन्हें ‘सूर्य शिखर अवार्ड’ से भी सम्मानित किया गया।
योग स्पोर्ट्स फाउंडेशन के तत्वावधान में 11-12 अप्रैल को महर्षि महेश योगी रामायण विश्वविद्यालय, अयोध्या में नेशनल योग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित रामनिवास मौर्य, सहायक अध्यापक, उच्च प्राथमिक विद्यालय भरथिया कादीपुर (कोपागंज) निवासी ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया।
इस अवसर पर वियतनाम से आईं योग स्पोर्ट्स फाउंडेशन की अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष वु हांग येन, जनरल सेक्रेटरी डॉ. शिवम मिश्रा तथा आयोजन सचिव प्रवीण त्यागी ने उन्हें गोल्ड मेडल, ट्रॉफी व प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
इसी परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 108 बार सूर्य नमस्कार उत्कृष्ट ढंग से करने पर मुख्य अतिथि एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा उन्हें ‘सूर्य शिखर अवार्ड’ से सम्मानित किया गया।