फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: ड्यूटी पर तैनात सिपाही को लगी गोली, घायल; राइफल रखते समय अचानक फायरिंग होने से हादसा

Tue, 14 Apr 2026 04:11 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

Mau News: चंदौली निवासी दीपक चौहान 2019 बैच का आरक्षी है। इस समय वह प्रशिक्षण ले रहा है। शाम को राइफल रखते समय अचानक फायरिंग होने से हादसा हुआ।  
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ जिले के पुलिस लाइन में ट्रेन आरक्षी दीपक कुमार चौहान को सोमवार की देर शाम उसके ही असलहे से चली गोली लग गई। गोली उसके कंधे को आर- पार कर निकल गई। सूचना पर अधिकारियों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

विज्ञापन


एसपी कमलेश बहादुर ने बताया कि चंदौली निवासी दीपक चौहान 2019 बैच का आरक्षी है। इस समय वह प्रशिक्षण ले रहा है। सोमवार की देर शाम राइफल रखते समय अचानक फायर हो गया। जिससे गोली उसके दाएं कंधे के आर-पार निकल गई।

सूचना मिलने पर सीओ लाइन दिनेशदत मिश्रा ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं इस बाबत सीएमएस डॉक्टर धनंजय कुमार ने बताया कि आरक्षी की गोली देर रात ही ऑपरेशन कर निकाल दी गई है, अभी भी आरक्षी की तबियत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें