फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमाशंकर ने अंगद को किया चित

विज्ञापन
रानीपुर ब्लाक के धर्मसीपुर में दंगल प्रतियोगिता में पहलवानों का हाथ मिलवाते ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अरुण सिंह। - फोटो : mau
विज्ञापन
रानीपुर ब्लाक क्षेत्र के धर्मसीपुर गांव में शिव मंदिर के प्रागंण में सोमवार को गोविंद दशमी के अवसर पर कुश्ती दंगल का आयोजन ग्राम प्रधान आलोक यादव के सहयोग से किया गया। दंगल प्रतियोगित का उदघाटन मुख्य अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख अरूण सिंह ने किया। दंगल प्रतियोगिता में जनपद तथा गैर जनपद के दो दर्जन से अधिक पहलवानों ने दमखम दिखाया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता की पहली कुश्ती मुहम्मद सरफराज अमारी तथा पीयूष यादव मुबारकपुर के बीच हुई। इसमें पीयूष ने सरफराज को पटखनी दी। धमेऱन्द्र भड़सर गाजीपुर और मनोहर भलयां के बीच कुश्ती बराबरी पर रही। कुंज बिहारी बलिया और आंनद सोडसर मऊ के बीच कुश्ती बराबरी पर रही।अजय वाराणसी और बबलू गोरखपुर के कुश्ती में बबलू गोरखपुर ने अजय को पराजीित किया।संजय बलिया और देवानंद भलयां के बीच कु्श्ती बराबरी रही। रामप्रताप भलयां और बिबेक बलिया की कुश्ती बराबरी पर छूटी।दंगल प्रतियोगिता की सबसे बड़ी कुश्ती 11000 रूपये परस्कार वाली रमाशंकर आजमगढ़ और अंगद जौनपुर के बीच रही।इसमें रमाशंकर ने अंगद को चित किया।कुश्ती समाप्ति के बाद सभी पहलवानों को अंग वस्त देकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव, खंड विकास अधिकारी रजनीश सिंह, सुरेन्द्र नाथ यादव,कैलाश नाथ यादव, अजित राय, सूर्यभान यादव,श्रीपत यादव, बिनोद कुमार, सुनिल यादव, आनंद यादव आदि लोग उपस्थित रहे।कुश्ती प्रतियोगिता में आये हुए अतिथियों का ग्राम प्रधान आलोक यादव ने आभार प्रकट किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें