फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: राम, लक्ष्मण माता सीता को घन्नई पर बैठाकर गहरे पोखरे में कराई परिक्रमा

विज्ञापन
चिरैयाकोट के ग्राम इब्राहिमचक में प्रतिवर्ष लगने वाले घन्नई मेला में दांव आजमाते पहलवान। संवाद
विज्ञापन
क्षेत्र के ग्राम इब्राहिमचक में घन्नई मेला में शनिवार की शाम को भगवान राम, लक्ष्मण माता सीता को घन्नई पर बैठाकर गहरे पोखरे में परिक्रमा कराया गया। श्रद्धालुओं ने विधि विधान से पूजन अर्चन किया। घन्नई मेला के अवसर पर गांव के कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पहलवानों ने अपना दमखम का प्रदर्शन कर एक दूसरे को पटकनी दी।
विज्ञापन

शनिवार की शाम को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण जी के स्वरूपों को विशेष रूप से सजाई गई ''''''''घन्नई'''''''' बैठाया गया, इसके बाद भगवान के इन स्वरूपों को इब्राहिमचक के गहरे पोखरे (तालाब) के पानी में परिक्रमा कराया गया। इस दौरान भगवान की आरती उतारी गई। श्रद्धालुओं के जयश्रीराम के उद्घोष से पूरा मेला स्थल गूंज उठा। कुश्ती कला प्रतियोगिता में क्षेत्र के बरवा के प्रद्युम्न यादव ने आजमगढ़ जनपद के आशीष यादव को पटकनी दी। मुहम्मदाबादागोहना तहसील के रोशन ने आजमगढ़ के राकेश को पटकनी दी। आजमगढ़ के आशीष यादव ने वाराणसी के प्रिंस यादव को, रायपुर गाजीपुर जनपद के रहने वाले रामदूलारे यादव ने हंसराजपुर गाजीपुर को पटकनी देकर जीत हासिल की। आयोजकों ने विजेता पहलवानों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान ओमप्रकाश यादव, रामकरन सोनकर, संचालक सुनर सोनकर आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें